pm2.5एक तरफ युद्धविराम की चर्चा, दूसरी तरफ यूक्रेन में घुसती जा रही रूस की सेना; अब इस इलाके पर किया नियंत्रण_我的网站
A | डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युद्धविराम की चर्चाओं के बीच रूस की सेना यूक्रेन के एक नए हिस्से में घुस गई है। रूसी सेना ने डोनेस्क प्रांत के निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। जिस इलाके पर कब्जा हुआ है वह यूक्रेन का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यूक्रेन का यह आठवां भाग है जहां पर रूसी सेना लड़ते हुए आगे आई है।,पता चला है कि डोनेस्क के कई मोर्चों पर रूस और यूक्रेन की सेनाओं में भीषण लड़ाई चल रही है। रूस ने युद्धविराम के लिए यूक्रेन के समक्ष पूरा डोनेस्क प्रांत छोड़ने की शर्त रखी है जिसके लिए यूक्रेन तैयार नहीं है। पिछले कई महीनों की लड़ाई के परिणामों से यूक्रेनी सेना काफी तनाव में है। वह हाथ से गए इलाकों को वापस लेने की कोशिश कर रही है, इसके विपरीत पास की जमीन उसके हाथ से खिसकती जा रही है।,इसका मतलब यह नहीं कि यूक्रेन की सुरक्षात्मक पंक्ति पूरी तरह से कमजोर है और रूस की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। क्योंकि रूस की सेना को कस्बों और शहरों में घुसने में बेहद कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीमा के नजदीक स्थित यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे की रूसी सेना युद्ध की शुरुआत से ही कोशिश कर रही है लेकिन साढ़े तीन वर्ष की लड़ाई में उसे सफलता नहीं मिल पाई है।,दोनों देशों की सेनाओं के दसियों हजार सैनिक यूक्रेन की एक हजार किलोमीटर लंबी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी सीमा पर लड़ रहे हैं। जिन इलाकों में लड़ाई चल रही है उनमें सुमी, खार्कीव, लुहांस्क, डोनेस्क, जपोरीजिया, खेरसान और मीकोलेव हैं। रूस ने यूक्रेन की 20 प्रतिशत भूमि पर कब्जा कर लिया है और उसकी सेना निरंतर आगे बढ़ रही है।,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों में शामिल होते हुए रूस ने पहले शांति समझौता और उसके बाद युद्धविराम की बात कही है जबकि यूक्रेन पहले युद्धविराम चाहता है और उसके बाद शांति समझौता चाहता है। बुधवार को रूस ने साफ कर दिया कि यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के मामले में उसे यूरोपीय देशों या नाटो का दखल मंजूर नहीं है। शर्तों के अनुसार समझौता होता है तो वह अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है।,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्धविराम के लिए तैयार नहीं हुए तो रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। वे प्रतिबंध बहुत ज्यादा गंभीर होंगे लेकिन चाहता हूं कि उनकी जरूरत न पड़े और बातचीत से युद्ध खत्म हो जाए। संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर दबाव के लिए आर्थिक प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं किसी अन्य तरीके की नहीं, हम विश्वयुद्ध नहीं छेड़ना चाहते हैं।,कहा, वह चाहते हैं कि एक बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से आमने-सामने की वार्ता हो जाए लेकिन पुतिन इसके तैयार नहीं हैं। वह पहले कुछ ठोस निर्णय चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मासूम नहीं हैं, वह भी गतिरोध खत्म करने में पर्याप्त सहयोग नहीं दे रहे हैं। ट्रंप ने ये बातें मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही हैं।,(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ) यह भी पढ़ें- दोहरी चाल चल रहा अमेरिका, यूक्रेन शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने की थी रूस से ऊर्जा सौदों पर चर्चा。 近日,江西庐山出现低温雨雾天气,摄影师程先生偶然拍下东林大佛被云雾围绕的画面,若隐若现,仿佛《西游记》中诸神现身天庭的场景,也被网友称为时“天空中的大佛”。有网友对画面感到质疑,1月19日,程先生在接受记者采访时表示视频内容是自己在实地进行拍摄的,当日自己当时在东林大佛周边拍素材,无人机飞到东林大佛上时就看到这样震撼的一幕,感觉置身在天庭之上,非常神奇,于是将视频发到了网上。
B | 南婉儿关注到,在视频留言区,不少网友留下了自己对2025年的期许,也有网友表示一定要来江西亲眼见证一下。公开信息显示东林大佛:位于江西省庐山市温泉镇的庐山山麓,是佛教净土宗的发源地(东林寺)的标志,是中国及全球第一高阿弥陀佛像。来源:南昌晚报综合报料、维权通道:应用市场下载“晨视频”客户端,搜索“报料”一键直达;或微信添加报料客服:xxcbcsp;或拨打热线0731-85571188。如需内容合作,请拨打政企服务专席19176699651。 Current article:http://snq2.maigaiengsheipilongnukenjin.buzz/yv8/4k4.html Published on:00:00:00 |


